VHP के स्थापना का उद्देश्य धर्म और संस्कृति की आवश्यकता पर बल देना रहा है- डॉ आर एन सिंह

नालंदा: विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को अपनी 60वीं वर्षगांठ मनाई। वर्षगांठ के अवसर पर बिहार शरीफ के एक निजी सभागार में एक समारोह आयोजित की गई। समारोह में संगठन के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एन सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के स्थापना का उद्देश्य धर्म और संस्कृति की आवश्यकता पर बल देना रहा है।

उन्होंने विहिप के 60 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए कहा कि संगठन हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व ग्राम प्रधान रामजी, प्रदेश प्रचार मंत्री चिरंजीवी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद, प्रदेश संगठन मंत्री रामानुज, जिला अध्यक्ष डॉ रामवतार सिंह, जिला मंत्री श्यामसुंदर-राघवेंद्र सिंह व प्रहलाद जगरनाथ सिंह, प्रखंड पदाधिकारी रवि ने अपने विचार व्यक्त किए।

2 22Scope News

वक्ताओं ने आगे आने वाले समय में धार्मिक सहिष्णुता तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। इस अवसर पर विहिप के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी भाग लिया।

समारोह के दौरान संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक कुंदन कुमार, पूर्व विभाग संयोजक गौरव कुमार, जिला सह मंत्री भवदेव सिंह, जिला संयोजक सूर्यकांत, अमरेंद्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, त्रिलोकी भारद्वाज, दीपक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में बढ़े हुए आरक्षण के दायरे को केंद्र शामिल करे संविधान की नौंवीं अनुसूची में…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

VHP VHP VHP

VHP

Highlights

Saffrn

Trending News

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img