बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की कड़ी नजर, एक दिन में पकड़े गए इतने बेटिकट

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट/बिना उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए 31 अगस्त को देर रात्रि तक पांचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टीटीई एवं भारी मात्रा में रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया।

सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जांच की गई। इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच की गई एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। यह विशेष टिकट जांच अभियान पूरे दिन सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक चलाया गया। इस जांच अभियान में कुल 12 हजार 150 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 64 लाख 17 हजार रुपए वसूले गए।

दानापुर मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 5900 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 29 लाख 70 हजार रुपए वसूल किए गए। इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 1460 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना स्वरूप सात लाख 74 हजार रुपए, धनबाद मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 1000 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना स्वरूप चार लाख 34 हजार रुपए वसूल किए गए। जबकि सोनपुर मंडल में इस दौरान 2250 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 12 लाख 36 हजार रुपए एवं समस्तीपुर मंडल में 1540 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 10 लाख चार हजार रुपये वसूल की गई।

यह भी देखें :

पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है। इससे इस वित्तीय वर्ष में अब तक अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 तक कुल 15.50 लाख यात्री बिना टिकट या बिना उचित टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में कुल 96.75 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।

यह भी पढ़े : Patna में आज से शुरू होगा विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

Saffrn

Trending News

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री भगवान कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- गुंडे-मवाली व जनता की...

सासाराम : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग नए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज यानी 16...

सहयोग शिविर : एक महीने पहले शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया,...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने की मंशा से लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में आज आंधी व बारिश, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में...

पटना : बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img