जेएसएससी आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट 20 सितंबर तक होगा जारी, अभ्यर्थियों को मिला आश्वासन

रांची. जेएसएससी आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा के रिजल्ट को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आज जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आयोग के सचिव से अभ्यर्थियों को आश्वासन मिला कि इस परीक्षा का रिजल्ट 20 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

जेएसएससी आईटीआई इंस्ट्रक्टर के रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन

दरअसल, 930 पदों पर जेएसएससी द्वारा आईटीआई इंस्ट्रक्टर के लिए 2023 के नवंबर में परीक्षा ली गई थी। लगभग 10 महीने होने को है, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नही किया गया है। इसको लेकर अभ्यर्थी 22 जुलाई से ही धरने पर बैठे हैं। लगातार जेएससीसी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

इस बीच अभ्यर्थियों ने आज Jssc कार्यालय का घेराव किया और जमकर आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को मिलने के लिए बुलाया। 3 लोगों की टीम ने सचिव से मुलाकात की। उसके बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि सचिव के द्वारा आश्वासन मिला है कि 20 सितंबर तक रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा।

रांची से अमित कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी...

वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद की है।...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: जमशेदपुर में घर से चल रहा था...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस...