कटिहार: कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां स्कूल जा रही एक छात्रा को जबरन एक मनचले ने पकड़ कर उसकी मांग में सिंदूर डाल दी। मामले में पीड़ित लड़की ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा की मां ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में धर्मचंद्र कुमार राम नामक एक युवक ने जबरन लड़की को पकड़ कर उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।
इसके साथ ही उसने धमकी देते हुए लड़की को उसके साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां उनका भाई पहुंच गया जिसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले भी आरोपी युवक ने लड़की के साथ छेड़खानी की थी जिसके बाद एक बांड बनाया गया था।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Teacher’s Day पर सम्मानित किये जायेंगे 41 शिक्षक, देखें पूरी लिस्ट
School School
School


















