Advertisment

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू रक्षा समिति ने निकाला आक्रोश मार्च

बेतिया : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू रक्षा समिति के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च शहर के राजदेवड़ी से शुरू हुआ जो शहर के राजगुरु चौक होते हुए जनता सिनेमा चौक से होते हुए सोवा बाबू चौक से बालिका शिशु मंदिर में समाप्त हुआ। इस जन आक्रोश मार्च में हिंदू और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
मार्च में भाग ले रहे लोगों के हाथों में भगवा और तिरंगा झंडे लिए बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बांग्लादेश कट्टरपंथियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मार्च में शामिल लोग भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की मांग कर रहे थे।

कार्यक्रम संयोजक विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज सोनी ने बताया कि बांग्लादेश में हिन्दू भाईयों/बहनों पर अत्याचार हो रहा है। मंदिरों में आगजनी की जा रही है। उसके विरोध में शहर के लोगों में रोष है। यही वजह है कि हिंदू संगठन और सामाजिक सन्गठन जन-आक्रोश मार्च निकाल कर रोष जता रहा है। सह संयोजक राजन पासवान ने कहा कि बांग्लादेश के इस्लामिक संगठनों को संदेश देना चाहते हैं कि हिंदू भाईयों के साथ वे अमानवीय घटना को अंजाम देते हो तो भारत में रह रहे बांग्लादेशी का न केवल विरोध किया जाएगा बल्कि जवाब भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : Bettiah में जिला खेल प्रतियोगिता आयोजित, डीएम ने कहा

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...