बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में अमेरिका और ब्रिटेन में उठी आवाज

डिजीटल डेस्क : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में अमेरिका और ब्रिटेन में उठी आवाज। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हिंसक हमलों और दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ पड़ोसी मुल्क भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी आवाज उठने लगी है।

अमेरिका में रहने वाले बांग्लादेशी मूल के हिंदुओं ने व्हाइट हाउस के समक्ष प्रदर्शन कर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और धर्मगुरु चिन्मय दास की रिहाई की मांग की है। अमेरिकी सांसद ने भी पूरे प्रकरण पर बांग्लादेश सरकार को नसीहत दी है।

साथ ही ब्रिटेन में सांसद प्रीति पटेल ने भी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमलों की कड़ी निंदा की है।

अमेरिकी सांसद बोले – बांग्लादेश सरकार हिंदुओं की सुरक्षा करे

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में अमेरिका में सांसद ब्रैड शरमन ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। सांसद ब्रैड शरमन ने कहा है कि –‘बांग्लादेश सरकार की पूरी जिम्मेदारी है कि वह देश में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों की सुरक्षा करे।

…यह बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हिंदू समुदाय के उन हजारों लोगों की आवाज सुने जो अपने ऊपर हो रहे हमलों और अत्याचार की बात कह रहे हैं। सरकार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दे’।

बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हमले के विरोध में दुनिया के दूसरे देशों में लोगों का प्रदर्शन शुरू।
बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हमले के विरोध में दुनिया के दूसरे देशों में लोगों का प्रदर्शन शुरू।

अमेरिकी सांसद ने संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेश मामलों की जांच कराने को कहा…

अमेरिकी सांसद ब्रैड शरमन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रमुख वाल्कर तुर्क से भी मांग की कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों पर हुए हमलों की जांच कराई जाए। ये हमले अगस्त में शेख हसीना की सरकार को हटाने के लिए देश भर में हुई हिंसा के दौरान हुए थे।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद वहां पर बनी स्थिति ठीक नहीं है।

इससे पहले अमेरिका में रहने वाले बांग्लादेशी मूल के हिंदुओं ने व्हाइट हाउस के समक्ष प्रदर्शन कर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और धर्मगुरु चिन्मय दास की रिहाई की मांग की। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति में अमेरिका के हस्तक्षेप का आग्रह किया था।

बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हमले के विरोध में दुनिया के दूसरे देशों में लोगों का प्रदर्शन शुरू।
बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हमले के विरोध में दुनिया के दूसरे देशों में लोगों का प्रदर्शन शुरू।

ब्रिटिश सांसद प्रीति ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को संवेदनहीन और डराने वाला बताया

इसी बीच ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने भी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन हमलों को संवेदनहीन और भयभीत करने वाला बताया है। ब्रिटेन की विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी में विदेश मामलों की प्रभारी सांसद प्रीति पटेल ने बांग्लादेश सरकार से अनुरोध किया है कि वह हिंदुओं के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा करे।

ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने कहा कि – ‘हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों से बांग्लादेश में अस्थिरता और असुरक्षा का माहौल बन रहा है, यह स्थिति उसके लिए घातक साबित होगी। बांग्लादेश की स्थिति सभी के लिए चिंताजनक है।

…इसलिए वहां की सरकार विलंब न करते हुए हिंदू अल्पसंख्यकों को तत्काल पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराए, धर्मस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और हमलावरों को दंडित करने की कार्रवाई करें’।

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img