Advertisment

छठ व्रतियों के लिए स्थानीय लोगों ने चचरी पुल का किया निर्माण

बोकारो : छठ व्रतियों के सहुलियत के लिए स्थानीय लोगों ने चचरी पुल का निर्माण किया है.

चास स्थित तेलीडीह के गाय घाट सूर्या चौक पर मंदिर समिति, बाबा चौक समिति और हेल्पिंग हैंड के संयुक्त तत्वावधान में

बनाया गया है.

बांस के चचरी पुल का निर्माण कार्य में नगर निगम चास का भी सहयोग लिया जा रहा है. बता दें कि कई मुहल्लों के छठ व्रतियों

को आने जाने में अधिक दूरी का सामना करना नहीं पड़े एवं यातायात व्यवस्था को सामान्य रखने की नियत से इस पुल का

निर्माण कार्य शुरू किया गया है.

मालूम हो कि पूजा समितियां हर साल विशेष तैयारियां करती हैं.

पूजा समिति द्वारा लोगों का सहयोग भी किया जाता रहा है.

कहा जाता है कि यह पुल कुंवर सिंह छठ घाट पर बनाए जा रहे हैं.

इसके निर्माण कार्य में दर्जनों अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है.

वही हेल्पिंग हैंड्स के सदस्य गोपाल मुरारका ने कहा कि हम लोग छठ घाट साफ सफाई का ध्यान रखते हैं.

बांस का पुल का निर्माण किया जाता है, ताकि किसी भी छठ व्रतियों को दिक्कत ना हो.

यहां पर कोविड-19 का पालन करते

हुए मॉस्क का भी वितरण किया जाएगा.

जिला प्रशासन के अनुरोध पर किसी तरह की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...