त्योहार को लेकर एसडीओ ने की बैठक, कहा- सभी को करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

204
Advertisment

लोहरदगा : दीपावली एवं छठ पूजा के विधि व्यवस्था एवं कोविड-19 के पालन हेतु जिले के एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सदर अंचल अधिकारी अरुण कुमार तिर्की, नगर परिषद कार्यपालक देवेंद्र कुमार, डीटीओ अमित बेसरा उपस्थित हुए.

Advertisment

मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखना है. वहीं कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए निर्देश दिया है. उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि छठ घाटों पर श्रद्धालु भीड़ ना लगाएं. कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करें. उन्होंने कहा कि जिन्होंने टीका लगा लिया है, वही छठ घाटों पर जाएं. वहीं पूरे जिलेवासियों को एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दी.

नए साल के जश्न में रखें ध्यान, सदर एसडीओ ने जारी किया निर्देश

रिपोर्ट : दानिश

Advertisement