Advertisment

Ranchi स्टेशन से 13 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, ट्रॉली में…

Ranchi : रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार नशाखोरी और शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने 13.5 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन नार्कोस के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर एलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक व्यक्ति के पास संदिग्ध सामान को नोटिस किया।

Ranchi : 13.5 किलो गांजा बरामद

जिसकी सूचना पोस्ट प्रभारी डी शर्मा को दिया गया। निरीक्षक शर्मा अपने साथ उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल, वहां पहुंचकर व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विकी कुमार बताया जो कि बिहार के नालंदा जिला के सार थाना अंतर्गत ऑनडा गांव का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : विधायक अंबा का बड़कागांव चौक में हुआ जोरदार स्वागत, कांग्रेस के… 

आरपीएफ ने जब युवक के बैग की तलाशी ली तो बैग से आरपीएफ को गांजा मिला। मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची अशोक कुमार सिंह को दी गई तथा उनके पहुंचने पर उस ट्रॉली बैग की जांच की गई। जिसके बाद बैग से लगभग 13.5 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद बैग को जब्त कर लिया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार के आसपास बताया जा रहा है।

 

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...