Hazaribagh : विधायक अंबा का बड़कागांव चौक में हुआ जोरदार स्वागत, कांग्रेस के…

Hazaribagh : विधायक अंबा प्रसाद को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी बनाए जाने पर बड़कागांव प्रखंड कांग्रेसियों ने बड़कागांव चौक में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल देखा गया, तेज बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। बड़कागांव चौक पहुंचने पर ढोल-बाजे पटाखे फोड़कर विधायक को बुके एवं फूल माला से लाद दिया।

Hazaribagh : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं वेस्ट बंगाल के प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेसियों ने कहा कि यह हम लोगों को बड़कागांव विधानसभा के लिए गर्वांवित होने की बात है जो आज बड़कागांव विधानसभा को पूरे देश में एक पहचान दिलाने का कार्य किया गया। विधायक को 24 घंटे क्षेत्र के प्रति तत्परता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण से विधायक को इतना बड़ा पद देने का काम किया है। इसके लिए हम सभी कांग्रेसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी जी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : जहां कांग्रेस मजबूत होगी वहां से लड़ेगी चुनाव-केशव महतो कमलेश 

वहीं बड़कागांव पहुंचने पर विधायक ने सर्वप्रथम काली मंदिर पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेषवर नाथ चौबे, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, युवा अध्यक्ष आनंद मेहता, सुरेश चौधरी, पंखु गुप्ता, पदुम साव, राजेश रजक, विक्रम गुप्ता, पारस सोनी, विशाल कुमार, मोहम्मद शमशेर, बाबूलाल कुमार, श्याम भार्गव, नागेश्वर यादव सहित कई मौजूद थे।

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...