मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा- आम जनता की तकलीफों का रखें विशेष ध्यान

पटना : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों का आहवान किया है कि वो आम जनता की तकलीफों का विशेष ध्यान रखें और उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें। अपने काम के लिए अंचल आए रैयतों के साथ मर्यादित तरीके से व्यवहार करें साथ ही नियमों के आलोक एवं निर्धारित समयावधि में कार्यों का निष्पादन करने का प्रयास करें।

इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने मासिक प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर दो अंचल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फुल्लीडुमर अंचल के अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली अमरपुर की अंचल अधिकारी कुमारी रजनी को सम्मानित किया गया। यह रैंकिंग अगस्त माह में उनके द्वारा किए गए 10 प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं के आधार किया गया है। बैठक में मौजूद बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा दी रैयतों को दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को भूमि विवादों को यथासंभव कम करने के प्रयास करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से पूछा कि राजस्व विभाग से जुड़े आमलोगों को किस प्रकार की परेशानियां हो रही हैं और उनके द्वारा उन समस्याओं का समाधान किस प्रकार किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि विवादों के समाधान के लिए थाना स्तर पर थाना प्रभारियों एवं अंचल अधिकारियों की हो रही संयुक्त बैठकों को और प्रभावी बनाया जाएगा। कई अंचल अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि इन साप्ताहिक बैठकों में संबंधित थाना प्रभारी अनुपस्थित रहते हैं। इसे मुख्य सचिव द्वारा गंभीरता से लिया गया। आज की बैठक में पूरे राज्य से 76 अंचल अधिकारी उपस्थित थे। सभी जिलों से दो-दो अंचल अधिकारियों को बुलाया गया। सभी 534 अंचलों की रैकिंग राजस्व विभाग की 10 ऑनलाईन सेवाओं के आधार पर किया गया था। बैठक में सभी जिलों को मासिक प्रगति प्रतिवेदन वितरित किया गया।

बैठक में उपस्थित विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह ने इसके अलावे विभाग की महत्त्वपूर्ण योजनाओं जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी, राजस्व अभिलेखों के डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति एवं अभियान बसेरा इन सभी की विस्तृत समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अंचल अधिकारियेां की मासिक रैंकिंग हर माह जारी की जाएगी। अच्छा काम करनेवालों को पुरस्कृत किया जाएगा जबकि खराब प्रदर्शन करने अंचल अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
सचिव जय सिंह ने कहा कि विभाग की योजना है कि सभी अचंल अधिकारियों को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर उनके साथ समीक्षा की जाएगी ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो और जमीनी स्तर पर जो समस्याएं हैं, उनके बारे में विभाग को जानकारी मिल सके।

यह भी देखें :

बैठक में ऑनलाइन सेवाओं के बारे में सभी अंचल अधिकारियों से फीडबैक किया गया। उपस्थित अंचल अधिकारियों द्वारा फील्ड में पेश आ रही कई प्रकार की समस्याओं का जिक्र किया गया जिसके संबंध में अधिकारियों ने शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन किया गया। आज की बैठक शास्त्रीनगर स्थित राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में हुई। बैठक में अंचल अधिकारियों के अतिरिक्त विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी और भू-अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिला में कई विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

भव्य बिल्डिंग पर कब्जा, बदहाल हॉस्टल में पढ़ाई, ANM स्कूल की...

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से बना एएनएम स्कूल का भव्य भवन तीन साल बाद भी छात्राओं के काम...

तेजस्वी को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को एक केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न कांडों में 22 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने विभिन्न कांडों में कार्रवाई करते हुए कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान...

RPF प्रभारी की सख्त कार्रवाई, मालगोदाम से चोरी हुई 60 बोरी...

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइडिंग से चोरी हुई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट के मामले में आरपीएफ प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व...

गया तक फैला ‘जमीन जादूगर’ गैंग, कागज बदलकर करोड़ों की जमीन...

कटिहार : कटिहार रजिस्ट्री ऑफिस से शुरू हुए जमीन घोटाले की आग अब दूसरे जिलों तक पहुंचती दिख रही है। रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img