हड़ताल से निपटने को सरकार का बड़ा फैसला, BPSC के 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को अंचलों का प्रभार

पटना : अंचल अधिकारियों की चल रही हड़ताल के बीच राजस्व प्रशासन को सुचारू बनाए रखने के लिए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कर दिया है, ताकि अंचल स्तर पर जनता से जुड़े काम प्रभावित न हों।

परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी व समकक्ष ग्रेड के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से अंचलों का प्रभार सौंपा गया है

जारी अधिसूचना के अनुसार,इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 (44,900-1,42,400) में परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से अंचलों का प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, शाएक इकबाल आरिफ को अंचल कार्यालय हिसुआ (नवादा), कुमार शिवराज को अंचल कार्यालय पंडारक (पटना), प्रणय प्रसून को अंचल कार्यालय दीदारगंज (पटना) और सैयद इफ्तेखार हैदर को अंचल कार्यालय घोसवरी (पटना) में पदस्थापित किया गया है।

Vijay Sinha 4 22Scope News

गौरव सुमन, भवेश कुमार, मोशाहिदुल हक व अभिषेक कुमार दुबे को पदस्थापन दिया गया है

इसी प्रकार गौरव सुमन को अंचल कार्यालय बाढ़ (पटना), भवेश कुमार को अंचल कार्यालय अथमलगोला (पटना), मोशाहिदुल हक को अंचल कार्यालय बेलछी (पटना) व अभिषेक कुमार दुबे को अंचल कार्यालय हाजीपुर सदर (वैशाली) में पदस्थापन दिया गया है। इसके अलावा वंदन कुमार गुप्ता को अंचल कार्यालय सम्पतचक (पटना), योगेश कुमार को अंचल कार्यालय फुलवारीशरीफ (पटना), शिवम शर्मा को अंचल कार्यालय खुसरूपुर (पटना), सना फरहीन को अंचल कार्यालय ईस्ट अलीगंज (जमुई) व किसलय राज को अंचल कार्यालय जमुई सदर (जमुई) में पदस्थापित किया गया है।

विजय सिन्हा ने कहा- राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता के कार्यों को प्रभावित नहीं होने देना है

सभी नवनियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान के समय फोटोयुक्त नियुक्ति पत्र एवं असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी। इनकी नियुक्ति पूर्ववृत्त सत्यापन प्रतिवेदन प्राप्त होने की प्रत्याशा में औपबंधिक रूप से की गई है। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे हड़ताल के कारण अंचल स्तर पर लंबित राजस्व कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी और आम जनता को मिलने वाली सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता के कार्यों को प्रभावित नहीं होने देना है। इसी उद्देश्य से नवनियुक्त अधिकारियों को तुरंत अंचलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि राजस्व सेवाएं लगातार चलती रहें।

यह भी पढ़े : 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई – विजय कुमार सिन्हा

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...