Breaking : रवि किशन बोले – महाराज जी के बात याद रखिह कि बंटोगे तो कटोगे…

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

डिजीटल डेस्क : Breakingरवि किशन बोले – महाराज जी के बात याद रखिह कि बंटोगे तो कटोगे…। बुल़डोजर को लेकर यूपी में एक दिन पहले हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जुबानी वार-पलटवार के बीच गोरखपुर में शुक्रवार का कार्यक्रम अचानक सुर्खियों में आया।

एक दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बुलडोजर को गोरखपुर भेजेंगे और शुक्रवार को गोरखपुर के सीएम के कार्यक्रम में उसका जबरदस्त जवाब भी सामने आया लेकिन इस बार जवाब सीएम की ओर नहीं बल्कि सांसद रवि किशन की ओर से था।

गोरखपुर में शुक्रवार को 635 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद थे। गोरखपुर संसदीय सीट पर उनकी सियासी विरासत संभाल रहे अभिनेता रवि किशन ने भोजपुरी में बुलडोजर के सियासी लड़ाई को जमकर धार दिया तो दीर्घा में जमकर तालियां भी बजीं और जयकारे भी लगे।

रवि किशन बोले – ‘माई, बहिन, बिटिया लोग…महाराज जी के बात याद रखिह कि बंटोगे तो कटोगे…’।

 ‘अखिलेश बताएं कि बुलडोजर गोरक्ष पीठ पर चलाएंगे या गीता प्रेस पर’

अपने संबोधन के क्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि ‘मैं शॉक्ड रह गया कि कैसे अखिलेश यादव जी ने कहा कि यदि सरकार उनकी आती है तो पूरा उनका बुलडोजर कूच करेगा गोरखपुर में।

तो माननीय अखिलेश यादव जी, ये मठ…ये पीठ…पूरा भारत जानता है कि गुरु गोरक्षनाथ की यह पीठ क्यों मशहूर है? ये पावन धरती की ओर आपका बुलडोजर कहां आएगा? क्या ये पीठ की ओर कूच करेगा या कि आपका बुलडोजर गीता प्रेस की ओर जाएग?

आप किस समुदाय को भय दे रहे हैं और किस समुदाय की राजनीति कर रहे हैं? अखिलेश यादव जी ये बताएं? हमारे महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) ने आज तक नहीं कहा।

यहां आज मुसलमान भी रहते हैं- गोरखपुर में और पूरे उत्तर प्रदेश में। किसी का बाल बांका नहीं होता – वोट दें या ना दें। महाराज जी और मोदी जी सबको मकान देते हैं, सबको अनाज देते हैं लेकिन ये विरोधियों की साजिश समझ लीजिए…।

एही खातिर महाराज जी कहत आड़न….ओन के ध्यान से सुनिहा माई, बहिन, बिटिया लोग कि चुनाव 2 साल बाद आई, तैयार रहिअ। समय नाहीं जाला…समय पंख लगा के उड़ता है।

महाराज जी के इन शब्दों को कंठस्थ रखिएगा कि उन जब कहलन त पूरा देश के युवा चिंतन कर रहा है…आज देश के हर हिंदू समाज चिंतन करे लगल…महाराज जी अचानक कभी बोलते हैं क्योंकि अंतर्यामी हैं।

उन के मालूम पड़ेला कि आने वाला समय में क्या होने वाला है। उनको दिखता है और शिव की कृपा है। तबे अचानक महाराज जी कहलन कि बंटोगे तो कटोगे..याद रखिह कि बंटोगे तो… ? (जवाब में दीर्घा से समवेत स्वर में गूंजा कि कटोगे)।‘

सांसद रवि किशन
सांसद रवि किशन

Breaking : रवि किशन बोले – पूज्य महाराज जी के डिमांड पूरे विश्व में बा…

अपने संबोधन में सांसद रवि किशन ने कहा कि ‘हमनी के महाराज जी के रूप में मुख्यमंत्री भेंटइल। बिटिया बचवा कइसे स्मार्ट क्लास में पढ़ी, पूज्य महाराजजी एकर चिंता लेके काम करत बाड़े। काल्ह एहिजा सैनिक स्कूल के शुभारंभ होई। उपराष्ट्रपति आ रहल बाड़न।

महाराज के बहुत सारा सपनन में एक बड़ा सपना काल पूरा होई…सैनिक विद्यालय के रूप में। जितना 5-6 साल में महाराज जी के हम जाने कि उनके सपने क्या-क्या हैं, उन महाराज जी के चरणों में वंदन और अभिनंदन।

आज भारत में मुख्यमंत्री नंबर वन नाम महाराज जी का माना जा रहा है। अभी स्कॉटलैंड में था बीते 15 अगस्त को। उहां झंडारोहण करत रहे…ध्यान से सुनिह…हमरे बगल में अंगरेज था, हिज एक्जीलेंसी कहल जाला जवन स्कॉटलैंड को चलाते हैं…

वो हमको बोले कि हम आपके चीफ मिनिस्टर के बारे में सुने हैं, वह बहुत फैनटास्टिक हैं, हमको ऐसे लोग मिलने चाहिए क्योंकि वहां बड़ा दंगा हो रहा है लंदन में…दंगा क्यों हो रहा है लोगों से छिपा नहीं है…

आज पूज्य महाराज जी डिमांड पूरे विश्व में बा कारण कि नीतियां, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार,  जीरो टालरेंस। अगर माफिया है, अत्याचारी है और दुराचारी है तो उसके लिए बुलडोजर’।

सांसद रवि किशन – महाराज जी के अगुवाई में गोरखपुर नजीर पेश करी…

सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन के क्रम में गोरखपुर तब और अब भी भोजपुरी में चुटीले अंदाज में अपनी बात रखी। कहा कि – ‘महाराज जी की अगुवाई में गोरखपुर के उज्जव भविष्य के गढ़े के काम जारी हव… एक अइसा भविष्य कि गोरखपुर नजीर पेश करी। महाराज जी बहुत जल्दी आईआईटी और आईआईएम भी ले आ रहे हैं ताकि पढ़ाई और स्वास्थ्य में कहीं कोई कमी ना रहे।

2017 के पहिले गोरखपुर में जमीन के कीमत का रहे? …के पूछत रहे गोरखपुर के? …केहू आवे के तैयार नाही रहे। केहू फिलिम वाला आवे के राजी ना रहलन। इंडस्ट्री नाहीं लगत रहल। एम्स त भूल जा।

महाराज जी क निरंतर आंदोलन, महाराज जी क सदन में बोलब, उ माफिया से लड़ाई लड़ब और लड़ाई लड़ब सरकार से, …इहे हाल रहे।

आज गोरखपुर में हम दावा करत हईं कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी जमीन गोरखपुर में हो गइल। किसान यहां अमीर हो गया। काहे कि हर जगह से फ्लाई ओवर बा, फोर लेन बा। सिक्स लेन है…बिजली की सुविधाएं हैं। 15-16 ठे हवाई जहाज चलत हव। 500 करोड़ में अबहीं रेलवे स्टेशन बनीं’।

सांसद रवि किशन
सांसद रवि किशन

रवि किशन ने विधायक की ली चटकी – विधायक जी…ए विधायक जी…

अपने संबोधन से पहले कार्यक्रम को संबोधित कर रहे विधायक महेंद्र पाल सिंह का भाषण तनिक लंबा खिंच गया। उनके बाद माइक पर पहुंचते ही रवि किशन ने अपने शुरूआती संबोधन में हल्के-फुल्के अंदाज में खूब विनोद किया।

विधायक पर चुटकी ली। रवि किशन बोले – ‘अभी आपके लोकप्रिय विधायक जी (महेंद्र पाल सिंह) इतना कुछ बोल गइलन कि हमरे बोले खातिर कुछो नहीं छोड़लन। विधायक जी…ए विधायक जी…ए विधायक जी…का बोलीं हम…का बचल बा…चला आज हम इनका भट्ठा के बारे में चर्चा करब कि एनकर ईंटा कइसे बनला?

सोचा भाई कि एक सांसद आया है, उ भी कुछ बोलेगा…नाहीं ? …कुल रट्टा मारके राती से लिख के, तैयार कय के कि सांसद के एक्को शब्द ना दिहें कि बोलें, हम भी जरा महाराजजी के प्रभावित करीं लेकिन ना।..विधायकजी कुछ छोड़ला नाहीं। …इहे ना ?

…इ गलत बा। इ चाहत आरे कि हम पूरा जीवन खाली गाना गाईं, बस।…भैया हो, माई बिटिया – बहिनी जे भी सबलोग आइल बाड़…सबके प्रणाम’।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...