गोरखपुर : गोरखपुर में CM Yogi बोले -…यहां थूक लगी रोटी नहीं मिलेगी। गुरूवार अपराह्न गोरखपुर के रामगढ़ ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के उद्घाटन करने पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ काफी हल्के मूड में दिखे।
खिलखिलाते हुए कार्यक्रम में कई गंभीर बातें भी कहीं एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला से भी अपने संबोधन के दौरान मजाक किया।
CM Yogi ने कहा कि – ‘…ये अच्छा है। यहां पर जो मिलेगा, वह हापुड़ वाला जूस तो नहीं मिलेगा ना.. या थूक लगा के जूठी रोटियां तो नहीं मिलेंगी ना…यहां तो शुद्ध मिलेगा, जो भी मिलेगा। इसीलिए यहां जब आज इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ हम कर रहे हैं’।
CM Yogi बोले – 15-20 साल पहले लोगों को गोरखपुर नाम से भय होता था
इससे पहले CM Yogi आदित्यनाथ ने पुराने सियासी संसदीय क्षेत्र वाले जनपद को लेकर भी अपनी बातें रखीं।
CM Yogi ने कहा कि – ‘गोरखपुर…आज से 15-20 साल पहले लोगों को इस नाम से भय होता था। 7 वर्ष पहले भी विकास से कोसों दूर गोरखपुर था। कार्यक्रम में आज जहां पर लोग बैठे हैं, वहां पहले आना एक सपना था। अकेले कोई नहीं आ सकता था।
रामगढ़ ताल गोरखपुर की गंदगी का, अपराध का एक गढ़ बन चुका था। फर्टिलाइजर कारखाना बंद हो चुका था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं बीमार था। दिनभर जाम में लोगों को फंसना पड़ता था। सर्किट हाउस में भी यदि कोई आ गया या मंत्री आ गया तो उसके सुरक्षा के लिए भी यहां अलग से फोर्स लगानी पड़ती थी’।

CM Yogi आज गोरखपुर की सड़कें फोर लेन और सिक्स लेन की हुईं
इसके बाद CM Yogi आदित्यनाथ ने हाल के वर्षों में हुए गोरखपुर में आए बदलावों का एक-एक कर जिक्र किया। गोरखपुर में हुए विकास कार्यो को उन्होंने गिनाया भी। CM Yogi बोले – ‘लेकिन आज गोरखपुर की सड़कें फोर लेन और सिक्स लेन की हो चुकी हैं। आज गोरखपुर का एयरपोर्ट सबसे बेस्ट एयरपोर्ट में से एक है। आज गोरखपुर में रेलवे की बेहतरीन कनेक्टिविटी है।
आज गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू हो चुका है। गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज आज स्वास्थ्य के बेहतरीन केंद्र के रूप में आगे बढ़ा है। और आज एम्स भी गोरखपुर में संचालित होकर के यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों को उपलब्ध करवा रहा है।
रामगढ़ ताल जो कभी मृतप्राय सा हो गया था आज 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में बेहतरीन प्राकृतिक झील के रूप में पूरे देशवासियों को और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां पर अब नए -नए होटल बन रहे हैं। पिछले दिनों हमने यहां पर क्रूज सेवा प्रारंभ की थी और आज तीन मंजिला फ्लोटिरंग रेस्टोरेंट प्रारंभ किया जा रहा है।
ये पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही रोजगार की सुविधा का भी एक माध्यम है। आखिर गोरखपुर के जो लोग या पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बाहर काम करते हैं, आखिर उनकी भी तो इच्छा होगी कि उन्हें घर पर ही वह सुविधा प्राप्त हो’।
गोरखपुर में मकर संक्रांति 2027 से पहले आवंटियों को फ्लैट बनाकर देने का निर्देश
इसी क्रम में CM Yogi ने रामगढ़ ताल के पास निर्मित होने वाले सरकारी अपार्टमेंट को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों को अपने अंदाज में निर्देश भी दिया।
CM Yogi ने कहा कि – ‘साथ-साथ यहां पे ग्रीन रूट अपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन कराने वालों को आवंटन पत्र दिया जा रहा है। लगभग पौने 4 सौ करोड़ रुपये की लागत से 5 एकड़ 20 डिसमिल में बनने वाले क्षेत्रफल में 3 बीएचके के 400 और 4 बीएचके 179 फ्लैट्स यहां बनने हैं।
इन्होंने लक्ष्य दिया है 2 जुलाई 2027 को यह पूर्ण होगा लेकिन गोरखपुर विकास प्राधिकरण से कहूंगा कि गोरखपुर का प्रमुख पर्व होता मकर संक्रांति। इसलिए मकर संक्रांति 2027 से पहले -पहले इन लोगों को आवास मिल जाएगा तो खिचड़ी वहीं बनाकर के ये उस प्रसाद को स्वयं खाएंगे और आने वाले अतिथियों को भी मकर संक्रांति की खिचड़ी इनको खिलाने में आनंद होगा।
रवि किशन ने यहां बहुत सस्ते में लिया था मकान। आज इनका मकान करोड़ों का हो गया। ऐसे ही जो फ्लैट आप यहां खरीदेंगे, उसका दाम कई गुना बढ़ेगा जरा चारों का रोड तो बनने दीजिए। अभी यहां होटलों की चेन खुलने जा रही है’।

सांसद से CM Yogi बोले – अब बहाना भी नहीं चलेगा, गोरखपुर वालों को भोजन करा सकते हैं
गोरखपुर के रामगढ़ ताल में तीन मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फ्लोट का शुभारंभ करते हुए CM Yogi ने सांसद रव किशन को लेकर खूब छेड़ा और सांसद भी हाथ जोड़े मुस्कुराते रहे।
CM Yogi ने कहा कि – ‘हो सकता है कि कभी सद्बुद्धि आए और रवि किशन जी ही बोलें कि मैं गोरखपुर वालों को आज यहां डेढ़ सौ लोगों को…300 लोगों को एक साथ भोजन करवाना चाहता हूं।
भगवान करें…कि कभी ऐसी बुद्धि आ ही गई…बगल में उनका घर है। स्वयं यहां लोगों को बुलाकर भोजन करवा सकते हैं आराम से…तो…मैं कह रहा हूं…बुद्धि पर निर्भर करता है…लेकिन पहले सुविधा नहीं थी और उनके पास भी बहाना था। लेकिन अब बहाना भी नहीं चलेगा …और लेकिन आपको सुविधा भी मिल जाएगी’।
कार्यक्रम में मंच पर सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, डॉ. विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, पवन त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज आदि मौजूद रहे।
Highlights







