रंगदारी नहीं देन पर बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार को मारी गोली

बेगूसराय : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार को रंगदारी में 50 हजार रुपए नहीं देने पर गोली मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दुकानदार के पिता को भी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक की है। घायल युवक की पहचान प्रीतम कुमार और पिता वैधनाथ रजक है। बताया जाता है कि मल्हीपुर चौक पर प्रीतम कुमार छोटा दुकान चलाता है।

आरोप है कि आज शाम बिट्टू कुमार नामक युवक पंहुचा और जबरन बिस्कुट ले लिया और चला गया। फिर कुछ देर में दुकानदार प्रीतम को बगल में बुलाया गया जब वह नहीं गया तो बिट्टू अपने साथियों के साथ पंहुचा और प्रीतम के साथ मारपीट करने लगा और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता को भी पहले लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद तीन गोली फायर कर दिया जिससे एक गोली युवक के दाहिने पांव में लग गई।

यह भी देखें :

घायल के पिता ने बताया कि छोटी सी दुकान चलाता हूं और बिट्टू 50 हजार रुपए की रंगदारी की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यहां दुकान चलना है तो रंगदारी देना होगा। रंगदारी नहीं देने पर जाति सूचक गाली देते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना साहेबपुर कमल थाने की डायल-112 को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पंहुची और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 112 नंबर डायल पुलिस की गाड़ी ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में फिर पुलिस की गुंडागर्दी, RJD नेता के परिवार को बेरहमी से की पिटाई, SP ने नकारा

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...