गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी के 65 मोबाइल बरामद कर उसे उसके मालिकों को उपलब्ध कराया। लोग अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पा कर बहुत खुश हुए। इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत दसवें फेज में करीब 20 लाख रूपये मूल्य का खोया हुआ 65 मोबाइल बरामद कर उसके असली धारकों को वापस किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके पहले 570 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाया गया। एसपी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि आम लोगों के गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस किया जाये। उन्होंने बताया कि सिधवलिया थाना, मीरगंज थाना और नगर थाना की पुलिस ने खोये मोबाइल को आधुनिक तकनीक से बरामद कर लोगों को लौटाया गया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री J P Nadda ने दरभंगा एम्स के लिए चयनित जमीन का किया निरीक्षण
गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Operation Muskan Operation Muskan
Operation Muskan
Highlights












