वन भूमि अधिग्रहण की नई पहल से NH परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

पटना : राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से जुड़ी कुल 26 परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग व वन विभाग की 711.92 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहन करेगा। इन परियोजनाओं को पूरा किए जाने के बाद इसे वन विभाग को हस्तानांतरित करके इस पर व्यापक पौधरोपण की भी वृहद योजना तैयार की गई है।

NH की परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी, निवेश एवं समग्र आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं – विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल

विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी, निवेश एवं समग्र आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्यरत हैं।

सड़क निर्माण के उपरांत भी भूमि की प्रकृति वन भूमि के रूप में बनी रहती है – केंद्र सरकार

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सड़क निर्माण के उपरांत भी भूमि की प्रकृति वन भूमि के रूप में बनी रहती है और प्रतिपूरक वनीकरण की जिम्मेदारी निर्माणदायी एजेंसी की होती है। इन्हीं दिशा निर्देशों के अनुपालन के क्रम में निर्णय लिया गया है कि राज्य में वन भूमि पर एनएच की परियोजनाओं को पूरा कराने के बाद यहां निर्मादायी एजेंसी के हाथों पौधरोपण का कार्य कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : बिहार के जलप्रपात बन रहे नए टूरिस्ट हॉटस्पॉट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...