‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के एक्टर का 48 साल में निधन

Desk. खबर मनोरंजन जगत से है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘ और ‘कहीं तो होगा’ जैसी सीरियल्स में काम कर चुके मशहूर टीवी एक्टर विकास सेठी का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत नींद में ही हो गई। हालांकि बाद में उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के एक्टर का निधन

विकास ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के अलावा ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘स्ट्रीट पाली हिल’, ‘हमारी बेटियों का विवाह’, ‘गुस्ताख दिल’, ‘उतरन’, ‘गीत हुई सबसे परायी’ और ‘डर सबको लगता है’ जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें ‘ससुराल सिमर का’ और ‘ये वादा रहा में’ देखा गया था। उन्होंने ‘दीवानापन’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘उफ़’, मोढ़ और आईस्मार्ट शंकर जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

उन्होंने अपनी तत्कालीन पत्नी अमिता के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए के चौथे सीज़न में भाग लिया था। कुछ साल बाद वे अलग हो गए। 2018 में उन्होंने जान्हवी से शादी की। जून 2021 में विकास ने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा की थी।

इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ”जाह्नवी और मैं सबसे अच्छे दोस्त होने से लेकर शादी करने और अब माता-पिता बनने तक। यह सच है कि कुछ भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है, लेकिन केवल दिल से महसूस किया जाता है। यह उनमें से एक है हमारे जीवन का खूबसूरत पल।”

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...