सांसद खेल महोत्सव 2024 के तहत कटकमसांडी में हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2024 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, कटकमसांडी का रविवार को विधिवत आगाज़ हुआ। सांसद मनीष जायसवाल द्वारा पहली बार सांसद बनने के बाद संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के 22 प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विस्तार कर आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहते हुए मनीष जायसवाल ने साल 2016 से इस टूर्नामेंट की शुरुआत कराई थी।

सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

सांसद मनीष जायसवाल इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी खिलाडियों को आकर्षक नमो जर्सी और सभी टीमों को फुटबॉल भेंट करने के साथ प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25 हजार रुपये का नगद राशि और बेहद आकर्षक नमो ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद और आकर्षक नमो ट्रॉफी भेंट करते हैं। इस टूर्नामेंट ने क्षेत्र में कम समय में बेहद लोकप्रियता हासिल की है और वर्तमान समय में झारखंड का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट बनकर उभरा है।

कटकमसांडी स्टेडियम में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, डॉ, अमित कुमार सिन्हा, शेफाली गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और खिलाडियों से परिचय प्राप्तकर, फुटबॉल में किक मारकर और मैदान में फुटबॉल खेलकर इस टूर्नामेंट का विधिवत आगाज़ किया।

आगाज होते ही मैदान परिसर पटाखों को गूंज से गुंजायमान हो उठा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सामूहिक गीत संगीत और बैंजो वादन के साथ मार्च पास्ट करते हुए ग्राउंड प्रवेश कराया गया। ग्राउंड पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया। मैदान में नगाड़ों की थाप पर झारखंडी संस्कृति भी जीवंत हुई। उक्त टूर्नामेंट में कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के करीब 70 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच बहिमर टीम बनाम बंझिया टीम के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में निर्णायक के रूप में विकास कुमार, रंजीत अग्रवाल, ओमकार रॉय, साजन सिंह, अंतिम रजक हैं।

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज सदर विधानसभा क्षेत्र से ही हुआ था, जिसका विस्तार अब संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में हो चुका है। रामगढ़ के गोला, मांडू के घाटो और कुजू में समापन हो गया है और बाकी जगहों पर भी फुटबॉल का महाकुम्भ होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभा को निखारकर उन्हें उचित प्लेटफार्म दिलाना है।

मनीष जायसवाल ने खिलाडियों से कहा कि यह एक खेल का टूर्नामेंट है ना कि कोई जंग का मैदान है। इसीलिए खेल को अनुशासित होकर खेल भावना से ही खेलें और अच्छे खिलाडी होने का परिचय दें। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा का आयोजन क्षेत्र में जारी रहेगा ताकि खेल प्रतिभा को उचित मान-सम्मान के साथ मंच मिल सके। समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि फुटबॉल के क्षेत्र में हजारीबाग का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर रेफरी के स्तर से है। विश्वास है कि जल्द ही हजारीबाग के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी जलवा बिखेरेंगे।

वही भाजपा नेता सांवरमल अग्रवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल खेल- खिलाड़ियों के उत्थान और विकास के लिए समर्पित हैं। डॉ. अमित सिन्हा ने कहा कि खेलेगा हजारीबाग तभी बढ़ेगा हजारीबाग और हजारीबाग के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद मनीष जायसवाल कटिबद्ध हैं। शेफाली गुप्ता ने भी हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की इस पहल की सराहना की और कहा कि स्वस्थ तन- मन के लिए खेल आवश्यक है।

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...