कल पाकुड़ जाएंगे राज्यपाल संतोष गंगवार, जनता से करेंगे सीधा संवाद

पाकुड़. कल यानी 10 सितंबर को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनाधनी गांव आएंगे। यहां राज्यपाल जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे। वहीं राज्यपाल के आगमन को लेकर जगह का निरक्षण करने जिला पुलिस प्रशासन पहुंचा। इस दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू भी मौजूद रहे।

कल पाकुड़ में राज्यपाल का जनता से सीधा संवाद

वहीं आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड राज्यपाल के अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल से राज्यपाल संतोष गंगवार की पूजा करते तस्वीरें शेयर की गयी है। साथ ही पोस्ट में लिखा गया है, ‘देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।’

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...