तिसरी में पति-पत्नी में विवाद, पति ने कुएं में कूदकर दे दी जान

गिरिडीह. जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ पंचायत के कुम्हार टोला में पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर के बाहर कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान गांव के (25) वर्षीय राहुल पंडित के रूप में हुई है।

तिसरी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान

घटना की सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर भेजा दिया। बताया जाता है कि राहुल पंडित और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

मौत के पहले दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात को घर पर राहुल को नहीं देख उसके भाई और स्वजन खोजबीन करने लगे। बाद में घर के बाहर कुएं के पास पर्स और मोबाइल पड़ा मिला। इसके बाद आसपास के लोगों के उपस्थिति में मृतक के भाइयों ने कुएं से शव को बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पति पत्नी के विवाद को लेकर फेसला होना था। इसके पहले ही पति ने जान दे दी। राहुल की शादी चार वर्ष पहले हुई थी।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...