पारिवारिक विवाद में पत्नी ने कुएं में छलांग लगाकर कर ली जीवन लीला समाप्त

मुंगेर : जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में पारिवारिक विवाद में महिला ने कुएं में छलांग लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर ली। घटना के बारे में मृतक महिला सपना देवी के पति मुकेश पासवान ने बताया कि पिछले जुलाई को हल्का-फुल्का झगड़ा हुआ था इसके बाद पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि घर के बाहर कुएं में किसी महिला का लाश है। नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि यह तो पत्नी का ही लाश है। कुएं में मिले पत्नी के लाश की सूचना सफियासराय थाना को दिया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के मामूली विवाद में पत्नी ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सपना अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई। इधर, सपना के आत्महत्या का कारण परिजन एवं ग्रामीणों ने बताया पति मुकेश पासवान बराबर शराब पीकर घर में विवाद करता था यही कारण हमेशा घर में झगड़ा होते रहता था।

यह भी पढ़े : मोहली दियारा में छापेमारी, अपराधी अशोक सहित 3 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...