तिसरी में पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

तिसरी (गिरिडीह). थाना क्षेत्र के बेलवाना में बीते सोमवार को हुई मो मुस्तकीम की हत्या मामले में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए मृतक की पत्नी व एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तिसरी में पति की हत्या के आरोप पत्नी गिरफ्तार

गौरतलब है कि बेलवाना टोला परसनवा के रहने वाले मो. जलील के 28 वर्षीय पुत्र मो. मुस्तकीम का शव बीते सोमवार को कच्चे रास्ते पर शव पड़ा मिला था। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 63/24 दर्ज किया था। वहीं पुलिस द्वारा हरेक बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशबू खातून और जाकिर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी मृतक का साढ़ू फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, हत्या में मृतक की पत्नी, साढ़ू और उसके दोस्त की संलिप्तता सामने आई है। प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि जल्द ही काण्ड के मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

तिसरी से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, पहचान में...

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुसन टांड गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने...

Shravani Mela 2026: बाबा धाम में VIP दर्शन खत्म! श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के बीच, बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन की व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के...

गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, 4 दमकल की गाड़ियों ने...

भागलपुर : भागलपुर शहर के गौशाला प्रांगण में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं...