औरंगाबाद: औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक विवाहिता बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वालों ने हत्या कर दी। घटना गोह थाना क्षेत्र के दुल्ला बिगहा गांव की है। मृतिका की पहचान महेश शर्मा की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई। मामले में मृतिका के मायके वालों ने बताया कि वर्ष 2018 में पुत्री की शादी की थी।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज़ की मांग करने लगे थे और फिर कुछ दिनों तक संतान नहीं होने की स्थिति में फिर मारपीट करने लगे थे। मामले में सामाजिक स्तर पर समझौता किया गया लेकिन अचानक सोमवार को दामाद ने फोन कर सूचना दी कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है। सूचना के बाद जब मौके पर पहुंचे तो घर में कोई भी नहीं मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि शव को लेकर श्मशान घाट गए हैं। वहां पहुंचने पर भी घर के कोई सदस्य नहीं मिले दूसरे लोग शव का दाह संस्कार कर रहे थे। उन्होंने मामले में अपने दामाद समेत छः लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मामले में थानध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
विवाहिता की संदिग्ध मौत विवाहिता की संदिग्ध मौत
विवाहिता की संदिग्ध मौत
Highlights



















