मां-बेटे समेत नदी में डूबने से 3 की मौत

नालंदा : नालंदा में मां-बेटे समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना सिलाव और एकंगरसराय थाना क्षेत्र का है। पहली घटना सिलाव थाना क्षेत्र के कहटैन घेरवा खंधा में मां-बेटे की नदी में छहलाता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि छबिलापुर थाना क्षेत्र केसरी बिगहा गांव निवासी कमलेश प्रसाद की 49 वर्षीय पत्नी सबिता देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार उर्फ़ सौरभ के साथ बीती दोपहर को हर रोज की तरह नदी पार कर खेत में धान रोपनी के लिए कल यानी सोमवार को भी गए थे। तभी मां-बेटा एक साथ नदी में डूब गए। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की जब नहीं मिला तो थक हार कर घर पहुंच गए।

आपको बता दें कि अहले सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए गए तो मां-बेटे का शव नदी में छहलाता दिखा। जिसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर मृतक का शव निकाल स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दूसरी घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र अमनार खाड़ गांव के सड़क किनारे नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जब गांव के लोग शौच के लिए गए तो नदी में छहलाता मिला जिसके बाद व्यक्ति की पहचान के लिए भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान में जुट चुकी है। फ़िलहाल पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप अग्रतर कार्रवाई में जुट चुकी है।

यह भी पढ़े : तालाब में डूबने से 4 बच्ची की मौत, पूरे गांव में मच गया कोहराम

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, रांची: सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...