पाकुड़ में राज्यपाल संतोष गंगवार ने ग्रामीणों से सीधा किया संवाद

पाकुड़. आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पाकुड़ जिला अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी गांव पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद आदिवासी रीति रिवाज के साथ राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया गया।

पाकुड़ पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

राज्यपाल सोनाधनी मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने ग्रामीण से सीधा संवाद कर ग्रामीणों की समस्या जानी। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल पानी बिजली जैसी समस्या से राज्यपाल को अवगत कराया।

इस दौरान राज्यपाल ने ग्रामीणों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना ग्रामीण तक सही तरीके से पहुंच रही है या नहीं इसको लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया।राज्यपाल ने कहा कि यूपी के तर्ज पर झारखंड में अभी बहुत काम होना बाकी है।

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...