अभिनेत्री Malaika Arora के पिता का निधन, छत से कूदकर की खुदकुशी

Desk : खबर फिल्म जगत से है। बॉलीवुड  Malaika Arora अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा में एक इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Malaika Arora के पिता का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अभी तक आत्महत्या के पीछे के संभावित कारणों का पता नहीं लगा पाई है। वहीं आत्महत्या की खबर के बाद अभिनेता मलायका अरोड़ा के परिवार के सदस्य, उनके पूर्व पति अरबाज खान सहित अन्य लोग शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं।

Malaika Arora के पिता अनिल अरोड़ा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और वे मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं। जब मलाईका अरोड़ा 11 साल की थी, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उसका और उनकी छोटी बहन अमृता राव का पालन-पोषण उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प ने किया।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर, मॉडल, डांसर और वीडियो जॉकी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कांटे और ईएमआई जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने छैया छैया, गुड़ नालो इश्क मीठा, माही वे, काल धमाल और मुन्नी बदनाम जैसे गानों में भी अभिनय किया है।

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...