पिता के निधन पर Malaika Arora का पहला स्टेटमेंट, जानिए क्या कहा

Desk : खबर फिल्म जगत से है। बॉलीवुड  Malaika Arora अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। निधन के बाद मलाइका अरोड़ा का पहला स्टेटमेंट आया है। इसमें उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए मौत की अधिकारिक पुष्टि की है।

निधन पर Malaika Arora का पहला स्टेटमेंट

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट में लिखा है, “हमें अपने प्रिय पिता, अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है और हम कृपया इस कठिन समय में मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं, जॉयस, मलायका, अमृता शकील, अरहान, अज़ान, रेयान, कैस्पर, एक्सल, डफी और बडी।”

जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा में एक इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Malaika Arora के पिता का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अभी तक आत्महत्या के पीछे के संभावित कारणों का पता नहीं लगा पाई है। वहीं आत्महत्या की खबर के बाद अभिनेता मलायका अरोड़ा के परिवार के सदस्य, उनके पूर्व पति अरबाज खान सहित अन्य लोग शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं।

Malaika Arora के पिता अनिल अरोड़ा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और वे मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं। जब मलाईका अरोड़ा 11 साल की थी, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उसका और उनकी छोटी बहन अमृता राव का पालन-पोषण उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प ने किया।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर, मॉडल, डांसर और वीडियो जॉकी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कांटे और ईएमआई जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने छैया छैया, गुड़ नालो इश्क मीठा, माही वे, काल धमाल और मुन्नी बदनाम जैसे गानों में भी अभिनय किया है।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...