Breaking : राहुल गांधी ने एंटी नेशनल काम किया है ! जीतन राम मांझी का बड़ा हमला…

Breaking 

Ranchi : केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज राजधानी रांची आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घर का भेद बाहर जाकर निकलता है वो ठीक नहीं है, विदेश में बोलना एंटी नेशनल काम है, ऐसा नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी को यहां जितना बोलना है बोलें, लड़ें।

Breaking : राहुल गांधी पार्लियामेंट में नेता विपक्ष हैं

राहुल गांधी पार्लियामेंट में नेता विपक्ष हैं। अमेरिका जाकर वो बोलते हैं, दूसरे के यहां जाकर बोलने का क्या औचित्य हैं, ऐसा बोलते हैं तो वो घर के भेदिया माने जाएंगे। वहीं तेजस्वी और नीतीश कुमार से मुलाकात से जुड़े मामले में जीतन राम ने कहा कि सूचना आयोग का गठन होता है, तो नियुक्ति में नेता विपक्ष को बुलाया जाता है वो भी उसके मेंबर होते हैं उसी सिलसिले में तेजस्वी से मुलाकात हुई, उसको राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें- Godda : सीएम हेमंत की बड़ी घोषणा, हर घर को देंगे 1-1 लाख रुपए… 

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जीतन मांझी ने कहा कि हम झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा इसके लिए एससमेंट करवाया जा रहा है। पार्टी का एक गुप इस काम में लग गया है। आने वाले चुनाव में हम सीटों को लेकर एनडीए से बात कर रहे हैं। एनडीए से बातचीत करने के बाद एलायंस में हम चुनाव लड़ेंगे। सीटों पर हमारी स्ट्रेटजी आंतरिक है। NDA में बैठ कर बात होगी।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट—

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...