Paper Leak पर देश भर में सियासत जारी, JSSC-CGL पेपर लीक का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी से पूछ लिया ऐसा सवाल कि….

रांचीः यूपी में पेपर लीक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से झारखंड की भी सियासत गर्म है। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर यूपी पेपर लीक का मामला जैसे ही उठाया…बीजेपी उनपर हमलावर हो गई है। राहुल गांधी के ट्वीट में पिछले सात साल के कार्यकाल में पेपर लीक से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का मुद्दा है।

जाहिर है बीजेपी भी राहुल गांधी के इस ट्वीट के खिलाफ उतर आई है। झारखंड बीजेपी ने राहुल गांधी के इस ट्वीट को निशाने पर लिया है। झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि..बीजेपी शासित प्रदेश में अगर पेपर लीक जैसे मुद्दे उठते हैं तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी घड़ियाली आंसू बहाने लगते हैं।

लेकिन झारखंड में जिस तरह JSSC-CGL पेपर लीक हुआ, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ उसपर राहुल गांधी कुछ नहीं बोलते हैं। बीजेपी का कहना है कि जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक हुए महीनों बीत गये हैं लेकिन एसआईटी ने अबतक पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं किया है। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के साथ झारखंड बीजेपी ने JSSC-JE पेपर लीक का भी मुद्दा उठाकर JMM और Rahul Gandhi से सवाल पूछे हैं।

पेपर लीक पर राहुल गांधी के पोस्ट का JMM ने किया समर्थन, Babulal Marandi के कार्यकाल में JPSC नियुक्ति में घोटाले का उठाया मुद्दा

पेपर लीक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के Tweet का झारखंड में सत्ताधारी पार्टी JMM ने समर्थन किया है, वहीं राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाली बीजेपी को भी जेएमएम ने घेरा है। जेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी का बचाव करते हुए जेएमएम नेता मनोज पांडेय ने बीजेपी को घेरा। बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में जेपीएससी नियुक्ति घोटाला का मुद्दा उठाकर मनोज पांडेय ने बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमले किये हैं।

पेपर लीक पर सियासत के बीच अधर में छात्रों का भविष्य, अब भी दोबारा परीक्षा का अभ्यर्थियों को इंतजार

पेपर लीक पर एक तरफ देशभर में बवाल मचा है यूपी पेपर लीक मामला देशभर में गूंज रहा है। लेकिन झारखंड में भी सीजीएल पेपर लीक के बाद अभ्यर्थियों का भविष्य अधऱ में है। दोबारा परीक्षा कराने के साथ-साथ पेपर लीक की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया है, लेकिन जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के बाद अभ्यर्थियों के हाथ बस नाउम्मीद है। दोबारा परीक्षा की आस लिए अभ्यर्थी भटक रहे हैं।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...