वनडे विश्व कप में BCCI को हुई छप्पर फाड़ कमाई, 11 हजार करोड़ से अधिक मिले

डिजीटल डेस्क : वनडे विश्व कप में BCCI को हुई छप्पर फाड़ कमाई, 11 हजार करोड़ से अधिक मिले। पिछले साल हुए ICC वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को फाइनल में बेशक दिल तोड़ देने वाले हार मिली थी, लेकिन बावजूद उसके  BCCI ने इस मेगा इवेंट से छप्पर फाड़ पैसा कमाया।

ICC वनडे विश्व कप से हुई कमाई को लेकर बुधवार को जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनडे विश्व कप 2023 से BCCI को 11 हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई हुई है।

12.50 लाख से ज्यादा दर्शकों ने स्टेडियम में देखा मैच

रिपोर्ट में दावा किया गया कि वनडे विश्व कप को रिकॉर्ड 12 लाख 50 हजार दर्शकों ने स्टेडियम में देखा और इनमें से लगभग 75 प्रतिशत लोग पहली बार आईसीसी का 50 ओवर का मुकाबला देखने पहुंचे।

ICC के बयान के अनुसार, ‘जिन अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों से बात की गई उनमें से 55 प्रतिशत पहले भी नियमित रूप से भारत का दौरा कर चुके थे जबकि विश्व कप के कारण 19 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों ने पहली बार भारत का दौरा किया।’

बयान में कहा गया, ‘अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने अपने प्रवास के दौरान कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया जिससे 28 करोड़ 12 लाख डॉलर का आर्थिक प्रभाव पड़ा और लगभग 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे भविष्य में अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को पर्यटन स्थल के रूप में भारत की सिफारिश करेंगे जिससे भारत की वैश्विक छवि और बेहतर होगी।’

BCCI Officials
BCCI Officials

भारत में वर्ल्ड कप के दौरान 48 हजार से अधिक नौकरियां सृजित हुईं

ICC की इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि टूर्नामेंट के आयोजन में प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ-साथ आतिथ्य क्षेत्र के अन्य संगठनों द्वारा 48,000 से अधिक पूर्ण और अंशकालिक नौकरियां सृजित की गईं। ICC की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2023 में हुए वनडे विश्व कप से 1.39 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया। इसमें सबसे अधिक फायदा पर्यटन क्षेत्र को हुआ।

नीलसन द्वारा आईसीसी के लिए किए गए आर्थिक प्रभाव आकलन में दावा किया गया है कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अब तक का सबसे बड़ा वनडे विश्व कप था।

ICC के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने एक बयान में कहा, ‘आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप 2023 ने क्रिकेट की महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन किया है जिससे भारत को 1.39 अरब डॉलर (11,637 करोड़ रुपए) का आर्थिक लाभ हुआ है।’

ICC के बयान में कहा गया है, ‘मेजबान शहरों में पर्यटन के क्षेत्र में 86 करोड़ 14 लाख डॉलर का राजस्व सृजन हुआ जिसमें आवास, यात्रा, परिवहन और खाद्य एवं पेय पदार्थ शामिल हैं क्योंकि मैचों के लिए बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक पहुंचे थे।’ ICC ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि रिपोर्ट में जिन आंकड़ों का जिक्र किया गया वह वास्तविक राजस्व है या नहीं।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...