केमिकल फैक्ट्री हादसा : मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देगी बिहार सरकार

पटना : केमिकल फैक्ट्री हादसा : मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देगी बिहार सरकार- मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने आंध्र प्रदेश के एलुरू के अक्किरेड्डीगुडेम में पोरस लैब में

बॉयलर फटने के हादसे को अत्यंत दुखद बताया है.

उन्होंने हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के एलुरू के अक्किरेड्डीगुडेम में पोरस लैब में

बॉयलर फटने के हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को

मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपए तथा हादसे में घायल हुये

बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

CM Nitish ने दिया ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया कि आंध्र प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें. मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें.

बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं. बताए जा रहा है कि मृतकों में 4 बिहार के निवासी हैं और वे सभी नालंदा के रहने वाले हैं. ये हादसा राज्य के एलुरू जिले में बुधवार देर रात तब हुआ जब फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनो मिथाइल का रिसाव हो गया और उसने आग पकड़ ली.

तकनीकी खराबी के कारण लीक हो गया एसिड

एलुरू की स्थानीय पुलिस की मानें तो अक्किरेड्डीगुडेम में पोरस लैब में रात करीब 11.30 बजे फैक्ट्री में दवाओं से जुड़ी सामग्री बनाई जा रही थी. इस दौरान बॉयलर में तकनीकी खराबी के कारण एसिड लीक हो गया. इससे तुरंत ही आग लग गई और फैलने लगी. इसके बाद बॉयलर में जोरदार धमाका हुआ और आग चारों ओर फैल गई. मरने वालों में 4 लोगों की पहचान बिहार के निवासियों के तौर पर हुई है.

रिपोर्ट : शक्ति

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...