मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त करम पर्व की पूर्व संध्या पर जाएगी

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त करम पर्व की पूर्व संध्या पर जाएगी

रांची: करम पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। यह राशि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया के फुटबॉल मैदान से ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना के तहत अब तक 48.15 लाख महिलाओं ने निबंधन कराया है, जिसमें से 45.36 लाख महिलाओं के खाते में पहली किस्त पहले ही पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के खाते में सम्मान राशि भेजी जाए। इसके साथ ही, योजना के तहत लाभुकों की आयु सीमा को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया है।

Share with family and friends: