महुआ चुनने गई महिला को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, उसके बाद………

Simdega- सिमडेगा में महुआ चुनने गई एक वृद्धा को हाथी ने कुचल कर मार डाला। घटना बानो प्रखंड के प्रखंड के गिर्दा थाना क्षेत्र के चांदसाय की बताई जा रही है जहां महुआ चुनने गयी महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। मृत वृद्धा का नाम बिरसी जोजो बताया जा रहा है।

वन विभाग ने दी सहायता राशि

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिरसी जोजो गांव के लोगों के साथ महुआ चुनने गयी थी। वह चांदसाय पहाड़ में महुआ चुन रही थी। इसी क्रम में वहां अचानक एक जंगली हाथी आ गया तथा बिरसी जोजो को पटक-पटक कर मार डाला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

Cesto mart add 22 22Scope News

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत, बहन ने…….. 

जिसके बाद वन विभाग की तरफ से वनपाल विवेक कुमार व वनरक्षी लखिंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार की सहायता राशि दी गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है।

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...