झारखण्ड महिला संघ का सभी जिलों में सम्मेलन

16 अक्टूबर को अखिल झारखण्ड महिला संघ के द्वारा राज्य के सभी 24 जिलों में जिला सम्मेलन आयोजित की जायेगी, जिला स्तर पर महिला संगठन के गठन, पुनर्गठन और विस्तार पर चर्चा की जायेगी. साथ ही महिलाओं की स्थिति चिंतन-मंथन भी होगा.

Ranchi-16 अक्टूबर को आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड महिला संघ का राज्य के सभी 24 जिलों में जिला सम्मेलन करेगी. इसी क्रम में रांची जिला सम्मेलन का आयोजन बोड़ेया स्थित गीतांजलि सभागार में किया जाएगा.

जिला सम्मेलन के माध्यम से संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तार तथा नए लीडरशिप को उभारने हेतु विशेष अभियान चलाने को लेकर भी रोडमैप तैयार किया जाएगा. जिला सम्मेलन में महिलाओं पर हो रहे शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ सशक्त आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर, जन आंदोलन के लिए गोलबंद करने की भी तैयारी है. साथ ही साथ सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर किए गए वादों का हकीकत के धरातल पर मूल्यांकन किया जाएगा. सम्मेलन को लेकर प्रदेश एवं जिला की सभी महिला नेत्रियों को अलग-अलग प्रखंडों की जिम्मेदारी दे दी गई है.

अखिल झारखण्ड महिला संघ, 6 नवंबर को राज्यस्तरीय सम्मेलन

ज्ञात हो कि झारखण्ड महिला संघ का 23 सितंबर को राज्य के सभी 260 प्रखंडों में

प्रखंड सम्मेलन किया जा चुका है तथा 16 अक्टूबर को जिला सम्मेलन भी तय है.

इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को राज्यस्तरीय सम्मेलन किया जाना तय है.

उक्त बातें अखिल झारखण्ड महिला संघ की केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी,

केंद्रीय उपाध्यक्ष पार्वती देवी, महिला महानगर उपाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा,

पूर्व जिला परिषद सदस्य फुलकुमारी देवी,

जिला परिषद सदस्य सरिता देवी सहित महिला संघ की

अन्य पदाधिकारियों ने रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही.

झारखंड जनता दल का जदयू विलय-गौतम सागर राणा

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...