पटना: बिहार के लगभग सभी शहरों में Traffic एक बड़ी समस्या बन चुकी है। सभी शहरों में चंद किलोमीटर की यात्रा करने में भी लोगों को घंटों लग जाता है। हालांकि सरकार ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय में यातायात एडीजी ने प्रेस वार्ता कर एक बड़ी जानकारी दी।
Patna Traffic Problem :
उन्होंने बताया कि राज्य के शहरों में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बनी हुई है साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने का का सिलसिला लगातार जारी है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अब बिहार के प्रमुख पांच शहरों में यातायात विभाग ने वैज्ञानिक तरीके से एक सर्वे करवाया है जिसके बाद अब गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए काम किया जा रहा है।
Patna Traffic Problem :
एडीजी ने बताया कि राज्य सरकार ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ रोड ट्रैफिक एजुकेशन के सहयोग से एक सर्वे किया है जिसके रिपोर्ट को मुख्य सचिव, डीजीपी और एसीएस समेत आलाधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा है और अब इन समस्याओं से निजात पाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए बिहार के पांच प्रमुख शहर पटना, मुजफ्फरपुर, गया, बिहारशरीफ और भागलपुर में काम जल्द ही शुरू किया जायेगा।
Patna Traffic Problem :
उन्होंने सर्वे रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वैज्ञानिक सर्वे करवाया है और अब व्यापक स्तर पर सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार से एक तरफ जहां लोग ट्रैफिक जाम से मुक्ति पाएंगे तो वहीं दूसरी तरफ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन ने सर्वे रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौपी है उसमें यातायात पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग समेत पांच विभागों के ऊपर सड़क जाम से लोगों को राहत दिलाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जल्द ही राज्य में लोगों को ट्रैफिक समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में कदम उठाय जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- CM Nitish के छवि पर सवाल करने से पहले तेजस्वी…, मंत्री अशोक चौधरी ने शराबबंदी पर……
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


















