पटना : बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में गाड़ी की संख्या ज्यादा होने से जाम की समस्या बढ़ी है। फ्लाई ओवर बनने को लेकर भी जाम की समस्या का कारण हुई है। मेट्रो का काम होने से भी जाम की समस्या बढ़ी है।इन्वेस्टर मीट को लेकर शीला मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्य में इन्वेस्टर आ रहे हैं। बिहार में भी अब बड़े पैमाने पर उद्योग बढ़ेंगे। कल तक बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण इन्वेस्टर नहीं आ रहे थे। पानी की समस्या बिजली की समस्या सड़क की समस्या होने के कारण इन्वेस्टर बिहार नहीं पहुंचते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में इन्वेस्टर आ रहे हैं और इन्वेस्ट भी करेंगे।
शिक्षकों को अब व्हाट्सएप के जरिए छुट्टी नहीं मिलेगा। इसको लेकर शीला मंडल ने कहा कि कोई भी चीज को ठीक करने के लिए बेसिक चीज को ठीक करना होगा। पहले शिक्षक स्कूल में टाइम से नहीं आ रहे हैं। पहले निकल जा रहे हैं। इसको लेकर ठीक करने के लिए कुछ ना कुछ करना ही होगा।शिक्षकों में नाराजगी के सवाल पर शीला मंडल ने कहा कि हल्का-फुल्का तो शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिलेगा। सुशील मोदी ने कहा है कि यह तानाशाही फरमान है। इसको लेकर शीला मंडल ने कहा कि सुशील मोदी को प्रशंसा करनी चाहिए कि अब शिक्षा विभाग में सुधार हुआ है।
मंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के असली उत्तराधिकारी लालू प्रसाद यादव हैं। इसको लेकर शीला मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक विचार थे और विचार कभी मरता नहीं है। सब का विचार है, विचार थोड़े ही बदलने वाला है। कर्पूरी ठाकुर के सपनों को सरकार हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। कर्पूरी ठाकुर हो, महात्मा गांधी हो, बाबा भीमराव अंबेडकर हो, लोहिया और जेपी हो सब एक विचार है। विचार सबके लिए होता है विचार का कोई उत्तराधिकारी नहीं होता है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















