Breaking : स्वर्गीय कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज…

Breaking

Ranchi : राजधानी रांची के पुराना विधान सभा मैदान के सामने गोलचक्कर पर स्वर्गीय कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। मामले में धुर्वा निवासी पंकज कुमार ने जगरनाथपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

Breaking : 15 अगस्त को बाबूलाल मरांडी ने किया था अनावरण

मामले में विधि-प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की 15अगस्त 2024 को प्रतिमा का अनावरण पूर्व सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया था और उक्त प्रतिमा को स्थापित करने में रांची नगर निगम से प्रस्ताव भी पारित है और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के सरकार से स्वीकृति भी लिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Bokaro में सीएम हेमंत सोरेन की दहाड़-चुनाव में बीजेपी को ऐसी पटकनी देंगे कि दोबारा झारखण्ड में खड़ा नहीं हो पाएंगे… 

आज सुबह प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को प्लास्टिक से बांध दिया है। इससे आहत होकर धुर्वा निवासी पंकज कुमार ने जगरनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। श्रीवास्तव ने बताया की 25 अगस्त 2024 पूर्व स्वर्गीय राज्यपाल कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा को खंडित करने हेतु कांग्रेस नेता अजय तिर्की के नेतृत्व में कुछ लोग पुराना विधान सभा मैदान में जुटे थे तब प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई थी और प्रतिमा सुरक्षित रही थी।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट—

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...