तेजस्वी बनाएंगे MDA, कहा- ‘मिथिलांचल में होगा तेजी से विकास’

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों राज्य की यात्रा पर हैं। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर पार्टी और क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। तेजस्वी यादव बीती शाम मधुबनी पहुंचे जहां उन्होंने एक मिथिलांचल के विकास के लिए एक अलग प्राधिकरण बनाने की घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने एक बयान में कहा कि बिहार में 20 वर्षों से एनडीए की डबल इंजन की सरकार है फिर भी सत्ता के स्वार्थी इन लोगों ने मिथिला के लिए कोई विशेष कार्य नहीं किया।

अगर हमारी सरकार बनी तो हम मिथिलांचल विकास प्राधिकरण (MDA) बनाएंगे। यह प्राधिकरण मिथिलांचल का चहुंमुखी विकास करेगा और एक गेम चेंजर साबित होगा। तेजस्वी ने कहा कि दरभंगा और मधुबनी के सांसद चार बार से एनडीए के सांसद हैं। दरभंगा और मधुबनी में अधिकांश विधायक एनडीए के हैं लेकिन दोनों ही जिला अभी भी पिछड़ा हुआ है। हमने केवल 17 महीनो के अलप कार्यकाल में अपने अधीन विभागों में यहां कई आरओबी, सड़कें, एम्स को डीएमसीएच से निकाल कर शहर के बाहर शोभन बायपास के पास लेकर जमीन स्वीकृत करवाया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      हिंदी दिवस के अवसर पर CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

MDA MDA

MDA

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...