हमारी बैठकों में सीएम जासूसी के लिए भेजते हैं CID के अधिकारी, तेजस्वी ने लगाया बड़ा आरोप..

मधुबनी: अपने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे हैं। झंझारपुर में तेजस्वी पांच विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अपने कार्यक्रम से पहले तेजस्वी यादव ने मधुबनी तेजस्वी ने मिथिलांचल के विकास के लिए मिथिलांचल विकास प्राधिकरण के निर्माण, 200 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की थी।

तेजस्वी के इन बयानों पर जदयू भाजपा समेत एनडीए के नेताओं ने तेजस्वी को घेरना शुरू कर दिया था। अब इस पर तेजस्वी ने एक बार फिर पलटवार किया और कहा कि राज्य के विकास के बारे में उनके बयानों को सत्ता पक्ष के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से राज्य के लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी, मिथिलांचल के विकास के लिए विकास प्राधिकरण बनाएंगे ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके।

उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर अख़बारों में छपे विज्ञापन को लेकर कहा कि अभियंता दिवस के अवसर पर अख़बारों में पुरे पेज में सरकार का शुभकामना छपी है जो कि घोटाले के पैसों से छपाया गया है। इसमें सभी मंत्री के फोटो लगाया गया है लेकिन इसका विज्ञापनदाता कौन हैं इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। बिहार सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया और कहा कि हमारी पार्टी के आंतरिक बैठकों में भी नीतीश कुमार सीआईडी के जासूस भेज कर जासूसी करवाते हैं ताकि हम और हमारी पार्टी की रणनीति जान सकें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  दिल्ली का अगला CM कौन? सुनीता केजरीवाल के साथ ही ये हैं सीएम की रेस में…

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

CID CID CID

CID

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...

Climate Change Bihar: बिहार में हर साल वज्रपात से 250-300 मौतें!...

Climate Change Bihar, पटना: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक,...