पंखे की कुंडी से लटका मिला नवविवाहिता का शव

आरा : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव में शुक्रवार की देर शाम पंखे के कुंडी से लटका एक नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं मृतका के परिजनों द्वारा सोने की चैन की मांग को लेकर उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी पंकज पासवान की 25 वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी है।

इधर, मृतका के चाचा सोनू कुमार ने बताया कि रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कझाई गांव निवासी शंकर पासवान ने अपनी बेटी व उनकी भतीजी अंशु कुमारी की शादी चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी दिनेश कुमार के पुत्र पंकज पासवान से इसी वर्ष 23 अप्रैल को लेनदेन के साथ एवं पूरे हिंदू-रीति रिवाज के साथ की थी।

शादी के एक सप्ताह बीत जाने के बाद से ही उसके पति व ससुराल वालो द्वारा सोने के चैन की मांग की जाने लगी। जिसको लेकर उसे पर तारीख भी किया जाता था और उसका पति हम लोगों से बात नहीं करता था। वह कहता था कि जब मुझे सोने का चैन मिलेगा तब मैं बात करूंगा।

इसी बीच गुरुवार की रात उन्हें फोन से सूचना मिली की उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन फौरन उसके ससुराल नगरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ी हुई है।

यह भी पढ़े : Bhojpur DM तनय सुल्तानिया ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saraikela Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की...

Saraikela Durga Puja 2026: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

N Chandrasekaran Reappointed: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन,...

N Chandrasekaran Reappointed, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक बार फिर...

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...