फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

बोकारोः हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित कुम्हार चौक पर एक नवविवाहिता का शव पुलिस ने फांसी पर लटका बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता जागेश्वर पंडित ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या गला दबाकर किया गया है. हत्या के बाद ससुराल वालों ने फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है. मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का पति दीपक कुमार का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है.

थाना प्रभारी मुंडा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पति समेत 4 लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर थाना लाया गया है. युवती की मौत फांसी लगाने के कारण होने की संभावना है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जिले के नावाडीह प्रखंड के खरपीटो निवासी जागेश्वर पंडित के बेटी रेशमी देवी की शादी पिंड्राजोरा निवासी हरिपद कुम्हार के बेटे दीपक कुमार से 9 महीने पहले हुई थी. शादी के बाद से विवाहिता ससुराल वालों के साथ हरला सेक्टर 9 स्थित कुम्हार चौक के घर में रहती थी.

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...