तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने दीवार में मारी टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत

गिरिडीह. जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो जमुआ मुख्य मार्ग स्थित जालखलरियोडीह के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार बाइक का कहर

जब तक लोग उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाते, उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के चतरो पुरनाबथान के तुरिया टोला निवासी मथुरा तुरी के 22 वर्षीय पुत्र दीपक तुरी के रूप में बतायी जा रही है।

तेज रफ्तार बाइक सवार की मौत

घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक दीपक जमुआ की तरफ से अपनी बाइक से घर आ रहा था। इसी बीच जालखरियोडीह में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई और दुर्घटना की शिकार हो गयी।

बताया जाता है कि मृतक दीपक की शादी बीते छः माह पहले ही हुई थी। शादी का एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि अपने जीवन साथी को जिंदगी के बीच मझधार में छोड़ कर चला गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जमुआ से पंचानंद राय की रिपोर्ट

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...