तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की ली जान

सासाराम : सासाराम में आज तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। मृतक युवक सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर के प्रमोद कुमार गुप्ता के पुत्र ऋषभ कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र गुप्ता बताया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सासाराम नगर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर से युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई।
घटना उस वक्त घटी जब युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
घटना की सूचना पर सदर अस्पताल सासाराम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां कोहराम से मौजूद लोगों को भी आंखें नम हो गई।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...