‘सियासत के लिए करते हैं यात्रा, जनता की समस्या पर कुछ नहीं बोलेंगे’

पूर्णिया : निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सियासत करने के लिए यात्रा निकालते है लेकिन जनता की समस्या को लेकर कुछ नहीं बोलते हैं। आज स्मार्ट मीटर और जमीन का सर्वे जी का जंजाल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार ने निर्णय लिया कि स्मार्ट मीटर नहीं होगा तो बिहार में क्यों। ये स्मार्ट मीटर उद्योगपतियों को फायदा पहुचाने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने बिहार के बिजली मंत्री से सवाल पूछा कि वन नेशन वन टैरिफ कहा चला गया।

दूसरी तरफ तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग 200 यूनिट मुफ्त बिजली की बात कर रहे हैं। अब ये राजनीति नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध करते हैं। आगे उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग और पार्टी वीडियो पॉलिटिक्स करने में लगे हैं। इन्हें जनता के समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो पॉलिटिक्स लोकतंत्र और राजनीति के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश या राज्य स्तर पर जो गठबंधन बने हैं, वह भी बेमेल गठबंधन है जिसमें नैतिकता कहीं भी नहीं है।

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू ने किसान, बढ़ते अपराध व बिजली समस्याओं को लेकर खोला मोर्चा

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...