West Champaran में अगलगी में तीन घर जल कर हुआ राख, मची अफरातफरी

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र में तीन घरों में आग लग गई। आग लगने की घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। अगलगी की घटना में तीन घर जल कर पूरी तरह से राख हो गया। घटना साठी थाना क्षेत्र के छहरदवाली गांव की है। एक अनुमान के मुताबिक अगलगी में लाखों रूपये के संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि मवेशी को मच्छरों से बचाने के लिए धुआं करने के लिए आग जलाई गई जिसकी चिंगारी से आग लगी।

अगलगी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पीड़ितों की पहचान भूखल चौधरी, मनई चौधरी और इनरदेव गिरी के रूप में की गई। पीड़ितों ने बताया कि अगलगी में घर में रखे कपड़े, फर्नीचर, अनाज, बर्तन, गहने, चारा मशीन सहित घर के सारे सामान जल कर राख हो गए। घटना की सूचना पर लौरिया के अंचलकर्मी भी पहुंच कर क्षति का अनुमान लगाने में जुट गए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पितृपक्ष मेला की तैयारी War Level पर, मेयर ने निरीक्षण के दौरान कहा…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran

West Champaran

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...