बहराइच में CM Yogi ने हिंसक भेड़िए को शूट करने का दिया निर्देश, निगरानी को लगे 4 थर्मल ड्रोन

डिजीटल डेस्क : बहराइच में CM Yogi ने हिंसक भेड़िए को शूट करने का दिया निर्देश, निगरानी को लगे 4 थर्मल ड्रोन। CM Yogi ने रविवार को बहराइच में हवाई सर्वेक्षण भी किया और फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष में भेड़ियों के हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों से मुलाकात की।

CM Yogi आदित्यनाथ ने मीडिया से भी मुखातिब होते हुए कहा कि – ‘आमजन की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जब तक यह क्षेत्र खतरे से मुक्त नहीं हो जाता, वन विभाग व जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम निरंतर यहां कार्य करेगी।

पहली प्राथमिकता भेड़िए को रेस्क्यू करने की है। यदि उसकी हिंसक गतिविधियां बढ़ीं तो उसे शूट करने के भी आदेश दिए गए हैं। क्षेत्र में सतत निगरानी को 4 ड्रोन लगाए गए हैं’।

बहराइच में भेड़िए से लोगों के बचाव को 25 टीमें तैनात

CM Yogi ने कहा कि हमारी सरकार ने मानव वन्य जीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में रखा है। जनहानि पर पीड़ित परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराते हैं। जंगली जानवरों के हमले में घायलों के लिए एंटी रैबीज वैनम उपलब्ध कराई गई है।

CM Yogi ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए यहां वन विभाग की 165 लोगों की 25 टीम तैनात हैं। भेड़िए को शूट करने के भी आदेश दिए हैं जो कि अंतिम विकल्प है। उससे पहले अन्य विकल्पों पर भी कार्य किया जा रहा है।

इससे पहले CM Yogi ने घायलों से मिलकर भी हालचाल जाना। सीएम ने सहायता राशि,  घायलों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन, पीड़ित परिवारों के स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई आदि की भी जानकारी ली।

बहराइच में पीड़ित परिवारों से मिलते सीएम योगी
बहराइच में पीड़ित परिवारों से मिलते सीएम योगी

‘क्षेत्र में हुई 8 जनहानि, 5 भेड़िए हुए रेस्क्यू और एक की तलाश जारी’

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि इस क्षेत्र के 20-25 किमी. दायरे में दो महीने में 8 जनहानि हुई। अब तक 5 भेड़िए रेस्क्यू किए गए हैं और एक अभी भी पकड़ से बाहर है।

मीडिया से बातचीत में CM Yogi आदित्यनाथ ने बताया कि महसी विधानसभा क्षेत्र के नदी से सटे इलाकों में दो माह से भेड़ियों के आतंक को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जब पहली बार इससे अवगत कराया तो मैंने प्रशासन को तत्काल अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके उपरांत वन मंत्री व विभागीय अधिकारियों को टीम के साथ भेजा गया।

जंगली जानवरों की दृष्टि से जो क्षेत्र संवेदनशील होता है। इस सीजन में ऐसी घटनाएं प्रकाश में आती हैं। जिन क्षेत्रों में जंगली जानवर रहते हैं, वहां पानी घुस आता है तो वे अन्य स्थानों की तरफ प्रस्थान करते हैं। फिर वे शिकार की तलाश में कभी-कभी मानव बस्ती के समीप आ जाते हैं जहां इन्हें आसान शिकार मिलता है, वहां ऐसे हमले दिखते हैं।

CM Yogi बोले – 2-3 सितंबर के बाद से थमा भेड़िए का हमला

CM Yogi ने कहा कि गत 17 जुलाई को पहली घटना हुई थी, जब भेड़िए ने एक वर्ष के बच्चे को शिकार बना लिया था। फिर यह लगातार चलता रहा। CM Yogi ने कहा कि भेड़िए ने अलग-अलग गांवों को निशाना बनाया। हमले के दायरे में भी चार-पांच दिन का अंतर रहा। पहली सितंबर को अंतिम घटना घटी थी। इसके बाद जनहानि की सूचना नहीं है।

2-3 सितंबर को एक बच्चे पर हमले की सूचना थी। इसके उपरांत हमले की भी शिकायत नहीं है। मैंने अभी इन गांवों का सर्वे भी किया है और देखा है कि जनजीवन सामान्य है। लेकिन सतर्कता की आवश्यकता है। टीम जब तक इस खतरे से क्षेत्र को मुक्त घोषित नहीं कर देती है तब तक टीम यहां मुस्तैद रहकर पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी।

बहराइच में पीड़ित परिवारों से मिलते सीएम योगी
बहराइच में पीड़ित परिवारों से मिलते सीएम योगी

CM Yogi ने इलाके के सभी घरों पर दरवाजे लगवाने का दिया निर्देश

CM Yogi ने कहा कि प्रदेश में अब तक केंद्र व राज्य सरकार ने 56 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया है। यहां सभी पीड़ितों के पास भी पक्के आवास है। हालांकि कुछ लोगों के घर के बाहर दरवाजे नहीं थे। अन्य मद से दरवाजा लगाने की व्यवस्था की गई। स्वच्छ भारत मिशन में हर परिवार को एक-एक शौचालय दिए गए थे।

फिर भी जहां यह व्यवस्था नहीं हो पाई,  ऐसे लोगों के लिए अतिरिक्त शौचालय की व्यवस्था की है। लाइटिंग, सुचारू पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। जो पात्र व्यक्ति अब तक आवास की सुविधा से वंचित है, तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

प्राथमिकता के आधार पर कैंप लगाकर पात्रों को आवास,  शौचालय, आयुष्मान, राशन कार्ड आदि सुविधाओं से आच्छादित कराने का भी निर्देश दिया गया है। इस दौरान CM Yogi ने उपस्थित बच्चों को दुलारा-पुचकारा, नाम पूछा और उन्हें चॉकलेट भी दी। CM Yogi ने बच्चों से उनकी शिक्षा, स्कूल और कक्षा आदि के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक,  बहराइच सांसद आनंद कुमार गोड़, विधायक सुरेश्वर सिंह,  सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल,  सरोज सोनकर, रामनिवास वर्मा,  विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी, प्रज्ञा त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...