Ranchi में जंगली हाथियों का तांडव, यहां मचाया तबाही…

Ranchi : राजधानी रांची में हाथियों का तांडव देखने को मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक 20-22 जंगली हाथियों के झुंड ने तबाही मचा कर रखा हुआ है। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के लुंडरी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने अहले सुबह से तांडव मचाता रखा है लेकिन इसके बावजूद वन-विभाग की नींद नहीं खुली। इन सबके बीच कई गांवों में खौफ के माहौल बना हुआ है।

Ranchi : किसानो को हुआ भारी नुकसान

हाथियों के झुंड ने इलाके के कई गांवों में सैंकड़ो एकड़ में लगे खेती को नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही कई फसलो कों रौंदकर बर्बाद कर दिया है। हाथियों के झुंड ने एकड़ में लगी धान, मकई और अदरक के फसलों को रौंद दिया। जिसके कारण कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : जरा बचके, आज तेज हवा और गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट… 

इन सबके बाद भी जंगली हाथियों को झुंड ने ओपा जंगल पर अपना डेरा बनाया हुआ है। इलाके के कई गांवों के ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि मामले में उचित जांच कर जितने भी किसानों के फसलों को जंगली हाथियों ने बर्बाद किया है। उसका उचित मुआवजा दिया जाए। जंगली हाथियों को आने से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

 

Jharkhand Weather: रांची समेत 18 जिलों में Orange Alert, तेज हवा...

झारखंड में 17 सितंबर को रांची समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवा, वज्रपात और बारिश की चेतावनी के बीच 18 सितंबर...

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...