सरेआम वार्ड पार्षद की दिखी गुंडागर्दी, गुर्गों के साथ दुकान पर पहुंच की गाली-गलौज

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक वार्ड पार्षद की सरेआम गुंडागर्दी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह वार्ड पार्षद अपने गुर्गों के साथ अपने पड़ोस के दुकान पर पहुंच दुकानदार को गाली-गलौज करते हुए उस पर पिस्टल तान कर मारपीट करने का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक स्थित एसके ट्रेड्स हार्डवेयर दुकान का है। जहां वॉर्ड संख्या-10 के वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान मंगलवार को अपने कई गुर्गों के साथ वहां आ धमके और अपने ही पड़ोसी दुकानदार के साथ गाली- गलौज किया और मारपीट करने लगे।

इतना ही नहीं उन्होंने अपने कमर से पिस्टल निकाल और अपने पड़ोसी दुकानदार पर तान दिया। लेकिन वार्ड पार्षद साहब को यह नही पता था की उनकी तमाम करतूत दुकान में लगी सीसीटीवी में आडियो के साथ कैद हो रही है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को शांत करा दिया गया।अब पूरे मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार करजा थाना क्षेत्र के निवासी जितेंद्र कुमार ने सदर थाना में वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। वहीं आवेदन प्राप्त होते ही सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरे मामले पर सदर थाना प्रभारी अश्मिथ कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तरफ से आवेदन दिया गया है और एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : दिव्यांगों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...