दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल पहुंचेंगी रांची

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी। यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर (एनआईएसए) के शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर (एनआईएसए) 20 सितंबर को अपना 100वां स्थापना 100 वर्ष पूरा करेगा।

बता दें कि, 19 और 20 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा है। उनके कार्यक्रम को लेकर रांची यातायात पुलिस ने दो दिनों के लिए रांची शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरा को लेकर 19 को यातायात व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर 19 सितंबर को रांची में संध्या 5 बजे से रात 8:30 बजे तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी बडे-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहनें शहर से कांके की ओर रिंग रोड होते हुए गंतव्य तक जा सकते हैं। एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, शहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग को सध्या 5 बजे से 8:30 बजे तक कम से कम उपयोग करें।

आवश्यकतानुसार, अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

20 सितंबर को ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। साथ ही दिन में समय 9 बजे से 12 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल एवं कडरू पुल से मेकॉन चौक तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं 20 सितंबर को दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों और आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

20 सितंबर को 10 बजे से 3 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमाण्डेन्ट आवास चौक तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं जमशेदपुर और बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। हालांकि इसमें आकस्मिक सेवा के वाहनों के लिए छूट रहेगी।

साथ ही 20 सितंबर को रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी। हालांकि आकस्मिक सेवा के वाहनों के लिए छूट रहेगी। वहीं खरसीदाग ओपी एवं सदाबहार चौक के बीच बड़े वाहनों, बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।

वहीं आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...